आओ मेरी जगदम्बे आओ महारानी लिरिक्स

Aao Meri Jagdambe Aao Maharani Lyrics

आओ मेरी जगदम्बे,
आओ महारानी,
ज्योत जगाऊं मैं,
तेरी अम्बे रानी,
​आओ मेरी जगदम्बे,
आओ महारानी,
ज्योत जगाऊं मैं,
तेरी अम्बे रानी…

जय जय माँ जय जय माँ,
जय जय अम्बे माँ…
जय जय माँ जय जय माँ,
जय जय अम्बे माँ…

​[1]सोने का सिंहासन माँ, तेरे लिए लाया,
भक्तों ने मिलकर माँ, दरबार सजाया,
अंगना पधारो माँ, करो मेहरबानी,
ज्योत जगाऊं मैं, तेरी अम्बे रानी,
जय जय माँ…

​[2]लाल चुनरिया माँ, सर पे सुहाए,
हाथ में त्रिशूल, माँ के मन भाये,
शेर पे सवार होके, आओ महारानी,
ज्योत जगाऊं मैं, तेरी अम्बे रानी,
जय जय माँ…

​[3]चरणों में तेरे माँ, जब शीश झुकाते,
दुःख और दर्द माँ ,सब भूल जाते,
भक्तों पे दया करो, माँ वरदानी,
ज्योत जगाऊं मैं, तेरी अम्बे रानी,
जय जय माँ ….

[4]पूरी और हलवे का, प्रसाद बनाया,
कंजका बिठाई माँ, भोग लगाया,
दर पे खड़े हैं तेरे, सब अज्ञानी,
ज्योत जगाऊं मैं, तेरी अम्बे रानी,
जय जय माँ…

​[5] ढोलक और ताली से, रंग जमाया,
‘इंदु’ ने तेरा मैया भजन सुनाया,
सारी दुनिया हुई आज सुहानी,
ज्योत जगाऊं मैं, तेरी अम्बे रानी,
जय जय माँ…

लेखक – इंदु समाना जी

error: Content is protected !!