बिहारी जी के हम हो गए,
बिहारी जी के हम हो गए,
खुद से बेगाने हैं, हम तेरे दीवाने हैं,
बिहारी जी के हम हो गए ।
नैन हुए बेचैन हमारे जबसे नैन निहारे हैं,
सांवली सूरत, मोहिनी मूरत पे अपना दिल हारे हैं,
बिहारी जी के हम हो गए,
खुद से बेगाने हैं, हुए तेरे दीवाने हैं ।।
मीठी सी मुस्कान तुम्हारी मेरे मन को भाई है,
जब से देखि छवि तुम्हारी आँख मेरी भर आयी है,
बिहारी जी के हम हो गए,
खुद से बेगाने हैं, हुए तेरे दीवाने हैं ।।
मेरे मन को कुंज बिहारी और ना कोई भाये है,
मेरे मन की वीणा प्यारे, तेरे ही गुण गाये है,
बिहारी जी के हम हो गए,
खुद से बेगाने हैं, हुए तेरे दीवाने हैं ।।




