यूं दिल से दिल मिलाकर के, दूर जाना नहीं अच्छा लिरिक्स

Yun Dil Se Dil Milakar Ke Lyrics

यूं दिल से दिल मिलाकर के, दूर जाना नहीं अच्छा,
यूं अपने प्रेमी को बाबा, सताना है नहीं अच्छा ।। टेर ।।

तर्ज – मुझे तेरी मोहब्बत का सहारा मिल गया ।

के किस हौदे पे तुम बोलो, मेरे ऐ श्याम नवाजू मैं,
प्रेम जो नापना मेरा, तो ला दूंगा तराजू मैं,
देख लेना ये दिल मेरा, है झूठा या ये है सच्चा ।। १ ।।

तेरी उम्मीद में बाबा, हम पलकों को भिंगोते हैं,
अपने मन को ये समझाते, श्याम आते हैं आते हैं,
अंधेरों में आस की लौ, बुझाना है नहीं अच्छा ।। २ ।।

ये दस्तूरे मोहब्बत है, मिले दिलदार दिलवर को,
नहीं मिलना अगर बाबा, इशारा तो मगर कर दो,
तेरे दिलदार ‘निर्मल’ को, यूं बहलाना नहीं अच्छा ।। ३ ।।

div class="clever-core-ads">