मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे लिरिक्स

Meri Jhopdi Ke Bhag Aaj Khul Jayenge Ram Aayenge Lyrics

मेरी झोपड़ी के भाग, आज खुल जाएंगे,
राम आएंगे,
राम आएंगे आएंगे, राम आएंगे,
मेरी झोपडी के भाग, आज खुल जाएंगे,
राम आएंगे ॥

राम आएंगे तो, अंगना सजाऊँगी,
दिप जला के, दिवाली में मनाऊँगी,
मेरे जन्मो के सारे, पाप मिट जाएंगे,
राम आएंगे,
मेरी झोपडी के भाग, आज खुल जाएंगे,
राम आएंगे ॥

राम झूलेंगे तो, पालना झुलाऊँगी,
मीठे मीठे मैं, भजन सुनाऊँगी,
मेरी जिंदगी के, सारे दुःख मिट जाएंगे,
राम आएंगे,
मेरी झोपडी के भाग, आज खुल जाएंगे,
राम आएंगे ॥

मैं तो रूचि रूचि, भोग लगाऊँगी,
माखन मिश्री मैं, राम को खिलाऊंगी,
प्यारी प्यारी राधे, प्यारे श्याम संग आएंगे,
राम आएंगे,
मेरी झोपडी के भाग, आज खुल जाएंगे,
राम आएंगे ॥

मेरा जनम सफल, हो जाएगा,
तन झूमेगा और, मन गीत गाएगा,
राम सुन्दर मेरी, किस्मत चमकाएंगे,
राम आएंगे,
मेरी झोपड़ी के भाग, आज खुल जाएंगे,
राम आएंगे ॥

लिरिक्स – स्वर्गीय श्री श्याम सुन्दर शर्मा जी (पालम वाले)