गुरु मात पिता गुरु स्वामी सखा लिरिक्स

Guru Maat Pita Guru Swami Sakha Lyrics

गुरु मात पिता गुरु स्वामी सखा, गुरु जीवन का आधार तेरा,
मन दीपक की गुरु ज्योत तेरी, गुरु सरबस है संसार तेरा ।। टेर ।।

तर्ज – मिलता है सच्चा सुख केवल ।

गर चाह है मिलने की तुमको, तो भरे दिल से तूं पुकार उसे,
आयेगा वो चूक नहीं सकता, होगा सपना साकार तेरा ।। १ ।।

मन की आँखों से ढूंढ उसे, वो कभी ना कभी मिल जायेगा,
खिल जायेगा मन का पुष्प तेरा, पूरा होगा इकरार तेरा ।। २ ।।

गुरु नाम का गंगाजल लेकर, मन की बगिया को सींच सदा,
हट जायेगा परदा आँखों का, गुलशन होगा गुलजार तेरा ।। ३ ।।

गुरु सा ना कोई ‘शिव’ शानी है, ये जीवन ओस का पानी है,
बेदर्द जमाना फानी है, गुरु अन्तर का श्रृंगार तेरा ।। ४ ।।

error: Content is protected !!