श्याम ओ मेरे श्याम मैं तेरा लाडला लिरिक्स

Shyam O Mere Shyam Me Tera Ladla Lyrics

ऊँगली पकड़के ले आया मुझे, खाटू नगरी घुमाया मुझे,
श्याम ओ मेरे श्याम मैं तेरा लाडला ।।

तर्ज – मैं तेरा लाडला ।

देखी ऐसी जन्नत न देखी और कहीं,
खाटू नगर है दुनिया से हसीं,
रखना मुझे चरणों तले पूजा करूँ तेरी,
तेरे बिना तूं ही बता क्या जिन्दगी मेरी,
मैं तो तेरे पावों की गोद में पला,
श्याम ओ मेरे श्याम मैं तेरा लाडला ।।

हार के जब राहमें थक गया था श्याम,
आके उसी पल को तूने पकड़ा मेरा हाथ,
ऐसी दया किस भाव पे बाबा जो तूने किया,
ऐसी खुशी दे दी मुझे अपना बना लिया,
तू नहीं तो दुनिया में कुछ नहीं मेरा,
श्याम ओ मेरे श्याम मैं तेरा लाडला ।।

कैसे करूँ शुक्रिया ये तो बता,
किस जन्म का बाबा उपकार ये किया,
दुनिया मेरी बदलने लगी जो साथ तूं मेरे,
साथ कोई तुम सा नहीं ‘संजीव’ ये कहे,
प्रेम ये तुम्हारा हो कभी न कम,
श्याम ओ मेरे श्याम मैं तेरा लाडला ।।

error: Content is protected !!