विष्णु विष्णु तू भज रे प्राणी, भवसागर ने पार करो लिरिक्स

Vishnu Vishnu Tu Bhan Re Prani Lyrics

विष्णु विष्णु तू भज रे प्राणी,
भवसागर ने पार करो,
जीवन की नैया पार करो ।।

तर्ज – काला काला कहें गूजरी ।

प्रातः काल उठ बेगो न्हाई,
बेगो-बेगो-बेगो-बेगो न्हाई,
आलस नींद ने दूर करो,
जीवन की नैया पार करो ।।

मीठी मीठी बोल तूँ वाणी,
मीठी-मीठी मीठी-मीठी बोल तूँ वाणी,
निंदा झूठ ने दूर तजो,
जीवन की नैया पार करो ।।

अमल तम्बाकू भाँग भगाओ,
बीड़ी हुक्का पास न लाओ,
दारू दुश्मन दूर करो,
जीवन की नैया पार करो ।।

हरी नाम की बांधो गाँठड़ी,
हरी-हरी-हरी-हरी बाँधो गाँठड़ी,
हरदम हरि ने याद करो,
जीवन की नैया पार करो ।।

लेखक – डॉ. स्वामी सच्चिदानंद जी आचार्य

error: Content is protected !!