सावन की सबको बधाई, श्री राधा रानी झूलन को आई लिरिक्स

Sawan Ki Sabko Badhai Lyrics

सावन की सबको बधाई, श्री राधा रानी झूलन को आई,
झूलन को आई श्यामा, झूलन को आई,
सखियाँ को संग लाई, श्री राधा रानी झूलन को आई,
सावन की सबको बधाई, श्री राधा रानी झूलन को आई ।।

कृष्ण भी झूले संग में, राधा भी झूले,
देख युगल छवि, सावन भी झूले,
अंबर घटा घिर आई, श्री राधा रानी झूलन को आई,
सावन की सबको बधाई, श्री राधा रानी झूलन को आई ।।

अम्बोवा की डाली, शोभा है न्यारी,
मस्ती में गाए, बृज की सब नारी,
नाच के चुनरी लहराई, श्री राधा रानी झूलन को आई,
सावन की सबको बधाई, श्री राधा रानी झूलन को आई ।।

धरती भी झूमे, सखियाँ भी झूमे,
हरी भरी बगिया की, कलियाँ भी झूमे,
पवन चले पुरवाई, श्री राधा रानी झूलन को आई,
सावन की सबको बधाई, श्री राधा रानी झूलन को आई ।।

error: Content is protected !!