मुझे श्याम सुन्दर की दुल्हन बना दो लिरिक्स

Mujhe Shyam Sundar Ki Dulhan Bana Do Lyrics

(दोहा: ऐसे वर को क्या वरु, जो जनमे और मर जाये,
वरीये गिरिधर लाल को, चुड़लो अमर हो जाये)

आओ मेरी सखियो, मुझे मेहँदी लगा दो,
मेहँदी लगा दो, मुझे सुन्दर सजा दो,
मुझे श्याम सुन्दर की दुल्हन बना दो ।।

सतसंग मे मेरी बात चलायी,
सतगुरु ने मेरी किनी सगाई,
उनको बुला के हथलेवा तो करा दो,
मुझे श्याम सुन्दर की दुल्हन बना दो ।।

ऐसी पेहनु चूड़ी जो कबहू ना टूटे,
ऐसा वरु दूल्हा जो कबहू ना छूटे,
अचल सुहाग की बिंदिया लगा दो,
मुझे श्याम सुन्दर की दुल्हन बना दो ।।

ऐसी ओढु चुनरी जो रंग नहीं छूटे,
प्रीत का धागा कभी नहीं टूटे,
आज मेरी मोतियों से मांग भरा दो,
मुझे श्याम सुन्दर की दुल्हन बना दो ।।

प्रीत की पायल पहन नाच नाच गाउंगी,
अविनाशी प्रीतम से ब्याह में रचाऊँगी,
मुझे मेरे मोहन से कोई तो मिला दो,
मुझे श्याम सुन्दर की दुल्हन बना दो ।।

भक्ति का सुरमा मैं आँख मे लगाउंगी,
दुनिया से नाता तोड़ मैं उनही की हो जाउंगी,
सतगुरु बुला के मेरे फेरे तो डला दो,
मुझे श्याम सुन्दर की दुल्हन बना दो ।।

लिरिक्स – पूज्य संत माँ ब्रज देवी जी

error: Content is protected !!