कोई जाये जो उज्जैनी, मेरा पैगाम ले जाना लिरिक्स

Koi Jaye Jo Ujjaini Lyrics

कोई जाये जो उज्जैनी, मेरा पैगाम ले जाना,
मैं खुद तो जा नहीं पाऊँ, मेरा प्रणाम ले जाना ।।

ये कहना डमरू वाले से मुझे तुम कब बुलाओगे,
पड़े जो जाल माया के उन्हे तुम कब छुडाओगे,
मुझे इस घोर दल-दल से, मेरे आंसू बता देना,
कोई जाये जो उज्जैनी, मेरा पैगाम ले जाना ।।

जो रातें जाग कर देखें, मेरे सब ख्वाब ले जाना,
मेरे आँसू तड़प मेरी, मेरे सब भाव ले जाना,
न ले जाओ अगर मुझको, मेरा सामान ले जाना,
कोई जाये जो उज्जैनी, मेरा पैगाम ले जाना ।।

जब उनके सामने जाओ तो उनको देखते रहना,
मेरा गर हाल पूछें तो ज़ुबाँ से कुछ नहीं कहना,
बहा देना कुछ एक आँसू मेरी पहचान ले जाना,
कोई जाये जो उज्जैनी, मेरा पैगाम ले जाना ।।

error: Content is protected !!