हे नन्द नन्दन तुम्हें मेरा वन्दन लिरिक्स

Hey Nand Nandan Tumhe Mera Vandan Lyrics

हे नन्द नन्दन तुम्हें मेरा वन्दन,
दयाकर दयालु, पलके उघाड़ो,
काटो प्रभु मेरे, सब भव बन्धन ।। हे ।।

तर्ज – वो जब याद आये बहुत बहुत ।

नाथ तेरी कृपा में तो चाहूं सदा,
भा गयी मन को ये तेरी बांकी अदा,
दर्शन प्रभु जी अब तो, आ के दिखा दो,
सुनो मेरे दिल का ये, करुणा क्रन्दन ।। हे नन्द… ।। १ ।।

तेरी पूजा, भजन मैं नहीं जानता,
योग जप तप भी कोई नहीं जानता,
अगर, धूप, ज्योति, ना साधन, ना शक्ति,
नहीं भोग वस्तु नहीं पास चन्दन ।। हे नन्द…।। २ ।।

देखलो एकबार, मेरी लेलो खबर,
पार हो जाऊँगा, कर दो ऐसी महर से,
‘सांवर’ की विनती पे जरा गौर कर,
आवो मेरे स्वामी प्यारे यदुनन्दन ।। हे नन्द…।। ३ ।।

लिरिक्स – सांवर जी

error: Content is protected !!