हे खाटूवाले श्याम, तेरी लीला न्यारी है लिरिक्स

Hey Khatuwale Shyam Teri Leela Nyari Hai Lyrics

हे खाटूवाले श्याम, तेरी लीला न्यारी है,
कोई जान नहीं पाया, हम तो संसारी हैं ।। टेर ।।

तर्ज – होठों से छूलो तुम ।

माया में लिपटे हम, माया की आस करें,
धन सम्पत्ति वैभव में, हर सुख की खोज करें,
पर सच्चा सुख ना मिला, कैसी लाचारी है ।। १ ।।

तेरे नाम में सुख मिलता, सब वेद बखान करें,
चंचल मन स्थिर ना रहे, प्रभु कैसे ध्यान धरे,
परमेश्वर महर करो, ये पीड़ा भारी है ।। २ ।।

जायें तो किधर जायें, फैला अंधियारा है,
सद्मार्ग की राह बता, प्रभु तेरा सहारा है,
हमें माफ करो कान्हा, हम तो अज्ञानी हैं ।। ३ ।।

मिल जाए दया तेरी, कुछ ऐसा जतन कर दो,
गुणगान करें तेरा, भजनों में मगन कर दो,
‘नन्दू’ शरणागत ने, ये झोली पसारी है ।। ४ ।।

लिरिक्स – नन्दू जी

div class="clever-core-ads">