मैंने देखा है कितनी ही बार भवानी मेरे संग चलती लिरिक्स

Bhavani Mere Sang Chalti Lyrics

मैंने देखा है, कितनी ही बार,
भवानी मेरे संग चलती.. मैंया जी मेरे..
मेरी बिगड़ी बनाई हर बार.. भवानी मेरे..

(तर्ज : गली में आज चांद निकला)

ज्योत में तू त्रिशूल में तू,
मेहंदी नथली फुल में तू,
ओढ़े चुनड़ी मां सिंह पे सवार.. भवानी मेरे..

लाख मुसीबत आती है,
ज्यों आती है त्यों ही चली जाती है,
चाहे बैरी बना ये संसार.. भवानी मेरे..

रोज परीक्षायें लेती है,
फेल कभी होने नही देती है,
मां ने मुझको जिताया कई बार.. भवानी मेरे..

काळजै लगा कर रखती है,
‘अम्बरीष’ ये गलतियों को ढकती है,
किये भग्तों पे लाखों उपकार.. भवानी मेरे..

error: Content is protected !!