बाबा श्याम के दरबार, मची रे होली, बाबा श्याम के लिरिक्स

Baba Shyam Ke Darbar Machi Re Holi Lyrics

बाबा श्याम के दरबार, मची रे होली, बाबा श्याम के,
मची रे होली रे, मची रे होली, बाबा श्याम के ॥

(तर्जः धमाल…..)

कै मण लाल गुलाल उडत है,
कै मण केशर कस्तूरी, बाबा श्याम के ॥

नौ मण लाल गुलाल उडत है,
दश मण केशर कस्तूरी, बाबा श्याम के ॥

कहाँ से आयो कुँवर कन्हैयो,
कहाँ से आई राधा गोरी, बाबा श्याम के ॥

मथुरा से आयो कुँवर कन्हैयो,
बरसाने से राधा गोरी, बाबा श्याम के ॥

कितने वर्ष को कुँवर कन्हैयो,
कितने वर्ष की राधा गोरी, बाबा श्याम के ॥

ग्यारह वर्ष को कुँवर कन्हैयो,
बीस वर्ष की राधा गोरी, बाबा श्याम के ॥