सांवरिया तेरे प्यार ने, दीवाना कर दिया लिरिक्स

Sawariya Tere Pyar Ne Diwana Kar Diya Lyrics

सांवरिया तेरे प्यार ने, दीवाना कर दिया,
मुझे दीवाना कर दिया, कही भी लागे ना जिया ।।

तर्ज – बेदर्दी तेरे प्यार ने ।

खो गयी हु तेरे प्यारे में मोहन,
कही रखती हु कही पड़े है कदम,
नई ख़ुशी, तड़प नई, तेरा है करम,
मुझको मेरी ही राह से, अनजाना कर दिया,
मुझे दीवाना कर दिया, कही भी लागे ना जिया,
सांवरिया तेरे प्यार ने, दीवाना कर दिया ।।

अपनी खबर है ना, दिल का पता,
कुछ मुझे याद नहीं, तेरे सिवा,
देखूं जिधर तू ही नजर, आए मेरे श्याम,
दुनिया के हर ख्याल से, बेगाना कर दिया,
मुझे दीवाना कर दिया, कही भी लागे ना जिया,
सांवरिया तेरे प्यार ने, दीवाना कर दिया ।।

लेखक – श्री रविंदर जैन जी