होरी खेले बम बम भोला लिरिक्स

Hori Khele Bam Bam Bhola Lyrics

भर लाये भभूत का झोला, होरी खेले बम बम भोला ।।

इत् से आए श्याम बिहारी, उत्त से आये श्मशान बिहारी,
लेकर गण ग्वालों का टोला, होरी खेले बम बम भोला,
भर लाये भभूत का झोला, होरी खेले बम बम भोला ।।

इत्त से श्याम ने रंग बरसाया, पिचकारी से सबको भिगाया,
गंगा ने द्वारा खोला, होरी खेले बम बम भोला,
भर लाये भभूत का झोला, होरी खेले बम बम भोला ।।

इत्त से प्यारा डमरू बोले, उत्त से बांसुरी होले होले,
वाह रे भोला तेरा होला, होरी खेले बम बम भोला,
भर लाये भभूत का झोला, होरी खेले बम बम भोला ।।

भोले ने जब राख उड़ाई, राख को लाल गुलाल बनाई,
हरिहर में रंगा है चोला, होरी खेले बम बम भोला,
भर लाये भभूत का झोला, होरी खेले बम बम भोला ।।