देखो आज भयो ललना लिरिक्स

Dekho Aaj Bhayo Lalna Lyrics

है आनंद नन्द बाबा के, द्वारे सभी चलना,
देखो आज भयो ललना, आज भयो,
आज भयो ललना,
ललना, ललना, ललना, ललना,
आज भयो ललना, आज भयो,
आज भयो ललना ।।

तर्ज – आन मिले सजना ।

शुभ घड़ी देखो है कैसी आई,
बज रही आज घर घर बधाई,
जिसने भी ये खबर सुनी है, पड़ी उसे कल ना,
देखों आज भयो ललना, आज भयो,
आज भयो ललना ।।

मानो सुर गण सब मन में सिहाये,
ज्ञानी सब करने दर्शन है आये,
जिसने भी ये खबर सुनी है, पड़ी उसे ना कल ना,
देखों आज भयो ललना, आज भयो,
आज भयो ललना ।।

क्षीरसागर को तज जन्म धारा,
छौना मैया यशोदा तुम्हारा,
नर नारी चर्चा करते है, इसमें कोई छल ना,
देखों आज भयो ललना, आज भयो,
आज भयो ललना ।।

अपना जीवन सफल जो बनाना,
तो नहीं बात ये भूल जाना,
पदरज मल करके मस्तक पर, देव सभी चलना,
देखों आज भयो ललना, आज भयो,
आज भयो ललना ।।