प्रभु तुमसे विनती यही है हमारी लिरिक्स

Prabhu Tumse Vinti Yahi Hai Hamari Lyrics

प्रभु तुमसे विनती यही है हमारी यही है हमारी,
सुनते नहीं क्यूं क्या है, खतायें बता दो हमको, बाँके बिहारी ।। टेर ।।

तर्ज – जो वादा किया वो निभाना ।

जरा काम करूणा से लेलो न दाता,
कहाते हो तुम हीं, जग के भाग्य विधाता,
हम दीनों से होती है गलती जो प्यारे, उनको बिसारो मुरारी ।। १ ।।

कब तक सहेंगे, गमें जिन्दगी को,
हरो नाथ पापों की इस गंदगी को,
विचारो जरा, दया उर में धारो थोड़ी हे दुःख हारी ।। २ ।।

जानूं नहीं कोई कला जो मनालूं,
आते हो किन नामों से तुझको बुला लूं,
नादान हूं, निभालो अब तो, कृपा कर मुझको श्याम बिहारी ।। ३ ।।

अधम से अधम को, तारा है तुमने,
सुना ही नहीं श्याम, देखा है हमने,
‘सांवर’ तेरा है अब तो दयाकर इसकी, हरो पीर सारी ।। ४ ।।

लिरिक्स – सांवर जी

error: Content is protected !!