वो देखो भोला बाबा दुल्हा बनके आया है लिरिक्स

Bhola Baba Dulha Banke Aaya Hai Lyrics

हिमाचल की गलियों में उत्सव छाया है,
मेरा भोला दानी देखो नन्दी चढ़ आया है,
नन्दी चढ़के आया बाबा नन्दी चढ़के आया है,
वो देखो-वो देखो-वो देखो, भोला बाबा दुल्हा बनके आया है ।। टेर ।।

तर्ज – वो देखो वो देखो ।

अंग भभूत सोहे नन्दी की सवारी, हाथ में त्रिशूल सोहे तेरे जटाधारी,
भांग धतूरे का तूं भोग लगाया है ।। १ ।।

गले में भुजंग बाबा चिमटा बजाये, होले होले नन्दी तेरा ठुमका लगाये,
गोरां जी को ब्याहने देखो जगपति आया है ।। २ ।।

देव नाचे-भूत नाचे-नाचे जग सारा, भोले की बारात का है अजब नजारा,
धरती अम्बर नाचे कैसा आनन्द छाया है ।। ३ ।।

बनके बाराती आये भक्त ये तुम्हारे, भोले तेरी कृपा से होंगे वारे न्यारे,
‘हर्ष’ नसीबों से ये शुभ दिन आया है ।। ४ ।।

लिरिक्स – विनोद अग्रवाल (हर्ष) जी

error: Content is protected !!