आजा मेरे सांवरे तेरा इंतज़ार है लिरिक्स

Aaja Mere Sanware Tera Intezaar Hai Lyrics

छोटी सी एक अर्जी मेरी,
छोटी सी दरकार है,
आजा मेरे सांवरे तेरा इंतज़ार है….

मेरी इस अर्जी पे बाबा गौर जरा फरमाना,
ग्यारस वाले कीर्तन में तुम मेरे घर भी आना,
छोटी सी एक कुटिया मेरी छोटा सा परिवार है,
आजा मेरे सांवरे….

हर ग्यारस पे खाटू वाले तेरी ज्योत जलाऊ,
संग सारा परिवार बैठ के कीर्तन तेरा गाऊं,
तू ही मेरा श्याम धनी और तू ही लखदातार है,
आजा मेरे सांवरे….

जीवन सारा सौंप दिया है बाबा तेरे हवाले,
दास ‘गणेश’ की अर्जी बाबा अपना दास बनाले,
तेरा ही बस एक आसरा तेरा ही आधार है,
आजा मेरे सांवरे….

छोटी सी एक अर्जी मेरी छोटी सी दरकार है,
आजा मेरे सांवरे तेरा इंतज़ार है….

गायक – गणेश राजपूत जी
लिरिक्स – गणेश राजपूत जी
म्यूजिक – कृष्णा, शुभम राजपूत जी

error: Content is protected !!