श्याम जयंती आ गई है उत्सव मनाये जोर से भजन लिरिक्स

Shyam Jayanti Aa Gayi Hai Lyrics

श्याम जयंती आ गई है उत्सव मनाये जोर से,
नाचो गावो भजन सुनावो श्याम से मनको जोड़के।।

तर्ज – आ गया मैं दुनियादारी सारी बाबा छोड़के ।

रिझाना मिलके श्याम धणी को हबड़े के दरबार में,
होगी सुणायी सब भगतों की जो आए दरबार में,
आप भी आवो दर्सन पावो जयकार लगावो जोर से ।। १ ।।

जन्मदिवस पर खुशियां मनावो मन के भाव सुनाइये,
ईत्तर खुशबूदार लगावो पलके अपनी बिछाइये,
महक रहा दरबार श्याम का रिश्ता इनसे जोड़ले ।। २ ।।

श्याम धणी का उत्सव आया आप सभी को आना है,
मीठे मीठे भजन सुनावो श्याम धणी को रिझाना है,
झूठी दुनियादारी से तूं, अपने मन को मोड़ले ।। ३ ।।

श्याम जयंती आती है जब मन उथल-पुथल हो जाता है,
‘मित्र मण्डल’ के सब भगतों में जोश अलग सा आता है,
उत्सव सफल बनाये मिलकर दोनों हाथ को जोड़के ।। ४ ।।