पायो जी मैंने राम रतन धन पायो लिरिक्स

Payo Ji Maine Ram Ratan Dhan Payo Lyrics

पायो जी मैंने राम रतन धन पायो,
पायो जी मैंने राम रतन धन पायो ।।

वस्तु अमोलिक, दी मोरे सतगुरु,
कृपा करि अपनायो,
पायो जी मैंने राम रतन धन पायो,
पायो जी मैंने राम रतन धन पायो ।।

जनम जनम की, पूंजी पायी,
जग में सबी खुमायो,
पायो जी मैंने राम रतन धन पायो,
पायो जी मैंने राम रतन धन पायो ।।

खर्च ना खूटे, चोर ना लूटे,
दिन दिन बढ़त सवायो,
पायो जी मैंने राम रतन धन पायो,
पायो जी मैंने राम रतन धन पायो ।।

सत की नाव, खेवटिया सतगुरु,
भवसागर तरवयो,
पायो जी मैंने राम रतन धन पायो,
पायो जी मैंने राम रतन धन पायो ।।

मीरा के प्रभु गिरिधर नागर,
हरत हरत जस गायो,
पायो जी मैंने राम रतन धन पायो,
पायो जी मैंने राम रतन धन पायो ।।