लाडो प्यारी का जन्मदिन आयो री,
लाडो प्यारी का,
हमरी लाडो प्यारी का,
हा जी लाडो प्यारी का,
लाडो प्यारी का जन्मदिन आयो री,
लाडो प्यारी का ।।
हो रही चारो और बधाई,
बरसाने में खुशियाँ छाई,
चारो और ही आनंद छायो री, लाडो प्यारी का,
लाडो प्यारी का जन्मदिन आयो री,
लाडो प्यारी का ।।
घुमड़ घुमड़ के छाए भदरिया,
जगमग-जगमग महल अटरिया,
शुभ मंगल गायन गायो री, लाडो प्यारी का,
लाडो प्यारी का जन्मदिन आयो री,
लाडो प्यारी का ।।
नाचे गावे बलि-बलि जावे,
संतन भगतन रस बरसावे,
देखते मन हर्षायो री, लाडो प्यारी का,
लाडो प्यारी का जन्मदिन आयो री,
लाडो प्यारी का ।।
भानु के आनंद भयो, जय हो राधा रानी की।
भानु के आनंद भयो, जय हो राधा रानी की।




