उज्जैन में आनंद भयो जय हो महाकाल की,
जय हो महाकाल की, उज्जैन के सरकार की,
कालों के काल की, शंभू महाकाल की,
उज्जैन में आनंद भयो, जय हो महाकाल की ।।
आ रही है पालकी, मेरे महाकाल की,
आ रही है पालकी, उज्जैन के सरकार की,
उज्जैन में आनंद भयो, जय हो महाकाल की ।।
जय शिप्रा जल धार की, जय हरसिद्धि दरबार की,
जय शिप्रा जल धार की, जय हरसिद्धि दरबार की,
उज्जैन में आनंद भयो जय हो महाकाल की ।।
जय सावन त्योहार की, जय भोले के श्रृंगार की,
जय सावन त्योहार की, जय भोले के श्रृंगार की,
उज्जैन में आनंद भयो, जय हो महाकाल की ।।
उज्जैन में आनंद भयो जय हो महाकाल की,
जय हो महाकाल की, उज्जैन के सरकार की,
कालों के काल की, शंभू महाकाल की,
उज्जैन में आनंद भयो, जय हो महाकाल की ।।