श्याम समर्पित हो जा प्यारे, काम तेरे वो आयेगा लिरिक्स

Shyam Samarpit Ho Ja Pyare Lyrics

श्याम समर्पित हो जा प्यारे, काम तेरे वो आयेगा,
फेर के मुँह सब बैठे होंगे, श्याम ही साथ निभायेगा ।। टेर ।।

तर्ज – कसमें वादे प्यार ।

तेरे सुख का तेरे दुःख का, साथी इसे बनाले तूं,
छोड़ दे मोह झूठी दुनिया का, श्याम से प्रेम बढ़ाले तूं,
तेरे और तेरी विपदा के, बीच खड़ा हो जायेगा ।। १ ।।

खुश होगा जो भाव से तेरे, बात तेरी ना टालेगा,
तेरे चलते श्याम ही तेरा, ये परिवार संभालेगा,
तेरे घर पे पहरा हमेशा, तेरा श्याम लगायेगा ।। २ ।।

कर ले भरोसा एक दफा तूं, फिर ना कभी पछतायेगा,
जो ना लिखा तकदीर में तेरी, तुझको वो मिल जायेगा,
कहे ‘सचिन’ गिरने से पहले, आके तुझे उठायेगा ।। ३ ।।

error: Content is protected !!