फूलों से सजाया दरबार गजानन आ जाना,
आ जाना महाराज गजानन आ जाना ।।
घर के अंदर भवन बनाया,
आओ विराजो महाराज गजानन आ जाना,
फूलों से सजाया दरबार गजानन आ जाना ।।
हाथ में लोटा गंगाजल पानी,
चरण धुलाऊं महाराज गजानन आ जाना,
फूलों से सजाया दरबार गजानन आ जाना ।।
चुन-चुन कलियां फूल मैं लाई,
सोणां बनाया मैंने हार गजानन आ जाना,
फूलों से सजाया दरबार गजानन आ जाना ।।
हाथ कटोरी केसर थाली,
तिलक लगाऊं महाराज गजानन आ जाना,
फूलों से सजाया दरबार गजानन आ जाना ।।
हाथ में ज्योति जगमग होती,
आरती उतारू महाराज गजानन आ जाना,
फूलों से सजाया दरबार गजानन आ जाना ।।
मोदक का मैंने भोग बनाया,
लडुअन के भर थाल गजानन आ जाना,
फूलों से सजाया दरबार गजानन आ जाना ।।
सब भक्तों की एक अर्ज है,
दर्शन दो महाराज गजानन आ जाना,
फूलों से सजाया दरबार गजानन आ जाना ।।