जिस पल का हमें, बेसब्री से इन्तज़ार है लिरिक्स

Jis Pal Ka Hame Besabri Se Intezar Hai Lyrics

जिस पल का हमें, बेसब्री से इन्तज़ार है,
उस पल के लिए, पलकों ने किया श्रृंगार है,
सब देवी देव पधारें, ‘संपरिवार है’ – २ ।। टेर ।।

तर्ज़ – कब तक चुप बैठे अब ।

शिव पार्वती के संगमें, श्री कार्तिकेय भी आये,
रिद्धि सिद्धि को अपने, साथ विनायक लाये,
चारों दिशाओं में गूँजे जयकारा है – ३ ।। १ ।।

सियाराम के संग बजरंगी, हैं राधा संग कृष्ण भी आये,
लक्ष्मी माँ दुर्गा सरस्वती, खाटू से श्याम भी आये,
स्वागत में सारे नर नारी तैयार है – ३ ।। २ ।।

सौभाग्य हमारा है ये, बड़ा शुभ दिन आज है आया,
आशीष ‘मोहित’ को देने, पूरा स्वर्ग धरा पे आया,
माँ बाप के अच्छे कर्मों का उपहार है – ३ ।। ३ ।।

लिरिक्स – आलोक गुप्ता (मोहित) जी

error: Content is protected !!