भोला भाला – भोला भाला, शिव भक्तों का रखवाला लिरिक्स

Bhola Bhala Bhola Bhala Shiv Bhakto Ka Rakhwala Lyrics

भोला भाला – भोला भाला, शिव भक्तों का रखवाला ।
सारे जग का पालन कर्ता, वो है डमरू वाला रे वाला ।।

तर्ज – रखवाला प्रतिपाला।

अंग रमाये भस्म विभूति, तन ओढ़े मृगछाला ।
हाथों में त्रिशूल और डमरू, गल सर्पन की माला रे माला ।। १ ।।

जटा जूट मस्तक पर सोहे, चन्द्र करे उजियारा ।
बीच जटा से जगत तारिणी, बहे गंग की धारा रे धारा ।। २ ।।

पार्वती बायें अंग विराजे, गणपति सुत है प्यारा।
नान्दीश्वर की करे सवारी, पिये भंग का प्याला रे प्याला ।। ३ ।।

सदा ध्यान में मस्त है रहते, जपे राम की माला ।
भक्तों के हित पलक उघाड़े, ऐसे दीन दयाला दयाला ।। ४ ।।

हे शिव शंकर हे त्रिपुरारी, हे जग के प्रतिपाला ।
‘मित्र मण्डल’ में हरि पुकारे, भक्ति का करो उजाला उजाला ।। ५ ।।