आया हरियाली तीज का त्योहार लिरिक्स

Aaya Hariyali Teej Ka Tyohar Lyrics

आया हरियाली तीज का त्यौहार,
महीना सावन का,
बाँध घुंघरू नाचे बहार,
महीना सावन का,
आया हरियाली तीज का त्योहार,
महीना सावन का ।।

उमड़ घुमड़ घनघोर घटाएं,
रिमझिम बुँदे रस बरसाए,
गावे मेघा मेघ मल्हार,
महीना सावन का,
आया हरियाली तीज का त्योहार,
महीना सावन का ।।

कोकिल चातक मोर चकोरे,
बुलबुल जुगनू तितलियाँ भोरें,
नाचे झूमे करे गुंजार,
महीना सावन का,
आया हरियाली तीज का त्योहार,
महीना सावन का ।।

वन वन में फुलवारी फुले,
राधा माधव झूला झूले,
फूलों कलियों का श्रृंगार,
महीना सावन का,
आया हरियाली तीज का त्योहार,
महीना सावन का ।।

सावन झूला दर्शन कीजे,
मधुप युगल हरि गायन कीजे,
जय बोलो युगल सरकार,
महीना सावन का,
आया हरियाली तीज का त्योहार,
महीना सावन का ।।

error: Content is protected !!