एसी किरपा करो श्री राधे, दीजो वृन्दावन को वास,
वृन्दावन को वास, दीजो हरी भक्तन को साथ ।।
भूख लगे तो मांगन जाऊ,
ब्रजवासिन के टुकड़े पाऊ,
प्यास लगे यमुना जल पीके, निधिवन करू निवास,
एसी किरपा करो श्री राधे, दीजो वृन्दावन को वास ।।
गोर्वन्धन परिक्रमा लगाऊ,
मानसी गंगा प्रेम से नहाऊ,
राधा कुंड और श्याम कुंड में, नित्य करू स्नान,
एसी किरपा करो श्री राधे, दीजो वृन्दावन को वास ।।
नंद गाव बरसाने जाऊं,
गोवर वन परिक्रमा लगाऊ,
दान कुटी और मोर कुटी पे, देखू रास विलास,
एसी किरपा करो श्री राधे, दीजो वृन्दावन को वास ।।
नन्द बाबा के द्वारे जाऊ,
बलदाऊ जी के दर्शन पाऊ,
बांके बिहारी जी के दर्शन करके, जनम सफल होई जाये,
एसी किरपा करो श्री राधे, दीजो वृन्दावन को वास ।।
वृन्दावन परिक्रमा जाऊ,
यमुना जी में रोज नहाऊ,
राधा वल्लभ करू मंगला, बिहारी जी श्रृंगार,
एसी किरपा करो श्री राधे, दीजो वृन्दावन को वास ।।