श्री राधा मोहन श्याम शोभन अंग पट पीताम्बरं लिरिक्स

Shri Radha Mohan Shyam Shobhan Lyrics

श्री राधा मोहन श्याम शोभन, अंग पट पीताम्बरं ।
जयति जय जय, जयति जय जय, जयति श्री राधा वरं ।।

आरती आनदघन घनश्याम की अब कीजिये ।
कीजिये विनती हमें शुभ लाभ निश्चय दीजिये ।।
दीजिये निज भक्ति का वरदान श्री धर गिरिधरम ।
जयति जय जय, जयति जय जय, जयति श्री राधा वरं ।।

भाग्य दे हमको अभय शिव कामना कल्याण की ।
दे सुमति सुन्दर हमे सुन्दर सरस गुणगान की ।।
ज्ञान घन विज्ञान घन श्री भक्तवत्सल सुन्दरम ।
जयति जय जय, जयति जय जय, जयति श्री राधा वरं ।।

श्री राधा मोहन श्याम शोभन, अंग पट पीताम्बरं ।
जयति जय जय, जयति जय जय, जयति श्री राधा वरं ।।

लिरिक्स – पंडित नरेंद्र शर्मा