सांवरिया तेरे प्यार का, हुआ है ये असर लिरिक्स

Sawariya Tere Pyar Ka Hua Hai Ye Asar Lyrics

सांवरिया तेरे प्यार का, हुआ है ये असर,
जमाने भर को है खबर, के तेरी मुझ पे है नजर ।।

तर्ज – बेदर्दी तेरे प्यार ने ।

जब जब गमों ने, रुलाया मुझे,
बनकर के साथी तूने, संभाला मुझे,
बनी रहे तेरी कृपा, यूं ही सांवरे,
अब आंखों के आंसू में, खुशियों का है बसर,
जमाने भर को है खबर, के तेरी मुझ पे है नजर,
सांवरिया तेरे प्यार का, हुआ है ये असर ।।

अपनी खबर है ना, अपना पता,
कुछ मुझे याद नहीं, तेरे सिवा,
देखूं जिधर तू ही नजर, आए मेरे श्याम,
चलना है मुझको अब तो, तेरे प्रेम की डगर,
जमाने भर को है खबर, के तेरी मुझ पे है नजर,
सांवरिया तेरे प्यार का, हुआ है ये असर ।।

छुपाऊं जो जग से वो, तुमको कहूं,
मरते दम तक बाबा, तेरा रहूं,
जीवन मेरा तेरा प्रभु, मुझको है खबर,
आएगा तू हरदम, मुझको देना ये सबर,
जमाने भर को है खबर, के तेरी मुझ पे है नजर,
सांवरिया तेरे प्यार का, हुआ है ये असर ।।

लेखक – विवेक शर्मा जी, आयुष सोमानी जी, अलोक गुप्ता जी