मन भूल मत जइयो राधा रानी के चरण लिरिक्स

Man Bhul Mat Jaiyo Radha Rani Ke Charan Lyrics

मन भूल मत जइयो, राधा रानी के चरण,
राधा रानी के चरण, श्यामा प्यारी के चरण….

मन भूल मत जइयो, राधा रानी के चरण,
बाँके ठाकुर की बाँकी, ठकुरानी के चरण….

वृषभानु की किशोरी, सुनी गैया हूँ ते भोरी,
प्रीति जान के हूँ थोरी, तोहे राखेगी शरण….

जाकुँ श्याम उर हेर, राधे-राधे-राधे टेर,
करे बांसुरी में बेर-बेर, नाम में रमण….

भक्त ‘प्रेमीन’ बखानी, जाकी महिमा रसखानी,
मिले भीख मनमानी, कर प्यार से वरण….

एरे मन मतवारे, छोड़ दुनिया के द्वारे,
राधा नाम के सहारे, सौंप जीवन मरण….